SAIL-ISP के मिल्स विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में मिल्स इकाई में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ईडी (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ईडी (एचआर) उमेन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सीएमओ (आई/सी) आर. आर. कुमार, सीजीएम (मिल्स) कमलेश कुमार सिंह तथा सीएमओ बर्नपुर हास्पिटल यू.के. दास उपस्थित थे। इस आयोजन का संचालन मिल्स विभाग के मितभाई, मिथिलेश सिंह, अंकित अवस्थी, शार्दुल कुमार एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा किया गया।

Post Views: 20










