प्रेस विज्ञप्ति संख्या: पूर्व रेलवे/आसनसोल/2025/09/58
आसनसोल, 22 सितंबर, 2024:
कुछ समाचार मीडिया बक्सर-टाटा एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बारे में भ्रामक समाचार प्रकाशित कर रहे हैं। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है क्योंकि ट्रेन में आग लगने की कोई घटना घटित नहीं हुई है। ट्रेन केवल ब्रेक बाइंडिंग के कारण रुकी थी, जो कि केवल एक यांत्रिक समस्या है।
बक्सर-टाटा एक्सप्रेस आज 12:10 बजे से 12:44 बजे तक जामताड़ा में ब्रेक बाइंडिंग के लिए रुकी रही, जिसका अनुरक्षण कर्मचारियों द्वारा उचित तरीके से किया गया।
Post Views: 49










