Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रेलपार में बेकाबू बस का कहर: 7 साल की बच्ची समेत 12 लोगों को कुचला, इलाके में बवाल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

रेलपार में बेकाबू बस का कहर: 7 साल की बच्ची समेत 12 लोगों को कुचला, इलाके में बवाल

तृणमूल सांसद युसूफ पठान के कार्यक्रम के बाद हादसा, पुलिस लिखी बस चला रहा था CISF जवान नशे में होने का आरोप; दुकानों, ऑटो-टोटो को मारी टक्कर, साजिश या लापरवाही—जांच जारी

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के रेलपार इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक के समर्थन में आयोजित चुनावी कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद एक तेज रफ्तार बस कार्यक्रम स्थल की ओर घुस आई। बस पर पश्चिम बंगाल पुलिस लिखा हुआ था और आरोप है कि इसे एक CISF जवान शराब के नशे में चला रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने नियंत्रण खो दिया और कब्रिस्तान की दीवार तोड़ते हुए कई दुकानों, ऑटो और टोटो को टक्कर मार दी। इस दौरान एक 7 साल की बच्ची समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंचे।

तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।