खड़गपुर: पूर्व पार्षद देबाशीष चौधरी ‘#मुनमुन’
गिरफ्तार! खड़गपुर टाउन थाना पुलिस ने पूर्व यूथ तृणमूल नेता एवं खड़गपुर नगरपालिका के पूर्व पार्षद देबाशीष चौधरी (मुनमुन) को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक पुराने केस के सिलसिले में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि उनकी पत्नी नमिता चौधरी वर्तमान में खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या – 17 की पार्षद हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
Post Views: 30










