Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

धरोहरों की अनदेखी पर बरसे विहिप और बजरंग दल, विद्यासागर की मूर्ति की सफाई कर निगम को आईना दिखाया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

धरोहरों की अनदेखी पर बरसे विहिप और बजरंग दल, विद्यासागर की मूर्ति की सफाई कर निगम को आईना दिखाया

बराकर। कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर स्थापित देश की महान विभूतियों और मनीषियों की आदमकद मूर्तियां प्रशासन की बेरुखी के कारण बदहाली के आंसू रो रही हैं। रखरखाव के अभाव में इन स्मारकों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है और लंबे समय से इनका रंग-रोगन तक नहीं किया गया है। प्रशासन की इसी निष्क्रियता के खिलाफ कुल्टी ब्लॉक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है।शनिवार को दोनों संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बराकर के बैगुनिया मोड़ पर स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आदमकद मूर्ति के आसपास सघन सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने न केवल परिसर को स्वच्छ किया, बल्कि मूर्ति का रंग-रोगन कर उसकी खोई हुई गरिमा को बहाल किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सरकार और नगर निगम के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया।”भाषण देने वाले नेता भूल जाते हैं स्वच्छता”संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेता इन चौराहों पर मंच बनाकर बड़े-बड़े भाषण तो देते हैं, लेकिन उन्हें इन महापुरुषों के सम्मान और स्वच्छता का ध्यान तक नहीं रहता। विहिप और बजरंग दल के इस सेवा कार्य की स्थानीय जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है और इसे एक अनुकरणीय कदम बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे कुल्टी क्षेत्र में ऐसी कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं, जिनका कायाकल्प होना बेहद जरूरी है और सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल को किया यादअभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर व वर्तमान भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी के मेयर रहते महापुरुषों की मूर्तियों और धरोहरों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन उनके बाद व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।ये कार्यकर्ता रहे मौजूदइस व्यापक सफाई और सुंदरीकरण अभियान को सफल बनाने में विहिप और बजरंग दल के प्रमुख सदस्य शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से:पिंटू कुमार प्रियदर्शनी ,प्रदीप पटेल,विनोद साव,श्याम सुन्दर, राजा रूज ,प्रदीप दास,चंद्र शेखर साव,विनय यादव,संजय यादव सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे