दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम शहर में 3 से 12 जुलाई तक आयोजित 2026 एशियन–पैसिफिक–अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग एवं इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में एशिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र के 20 से अधिक देशों के खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में क्लासिक तथा इक्विप्ड बेंच प्रेस और पावरलिफ्टिंग स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की तरफ से हिस्सा ले रहे बर्नपुर के निवासी आईएसपी अधिकारी कुंतल दास ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। कुंतल दास ने M1 Age Category अंतर्गत 120+ weight Category में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ आसनसोल का नाम रोशन किया। बीते साल उन्होंने जापान के हिमेजी में आयोजित एशिया पेसिफिक अफ्रीका पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में कुंतल दास ने एम 1 120 किलोग्राम से अधिक वर्ग के पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जापान, चीन, ईरान, कज़ाख़स्तान, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात सहित 20 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।










