आसनसोल-दुर्गापुर में ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत
आसनसोल: महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ की शुरुआत की।
इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस स्क्वाड के माध्यम से कमिश्नरेट क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
स्वच्छ थाना प्रतियोगिता में अंडाल-जमुरिया संयुक्त विजेता
कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट के सभी 17 थानों के बीच आयोजित ‘स्वच्छ थाना प्रतियोगिता’ के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
अंडाल थाना और जमुरिया थाना ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं, थाना परिसर के सौंदर्यीकरण और हरियाली के लिए पांडवेश्वर थाना को विशेष पुरस्कार दिया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ की सक्रियता से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।










