कुल्टी में गूँजा देशभक्ति का तराना: ‘एक शाम आज़ादी के नाम’ कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा, भाजपा नेता जीशान कुरैशी ने बढ़ाया हौसला
कुल्टी : कल देर शाम स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कुल्टी आज़ाद नगर स्थित टी.बी. हॉस्पिटल मैदान में ‘एक शाम आज़ादी के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने शानदार देशभक्ति गीत गाए और गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जीशान कुरैशी ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। राष्ट्रीय गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले एक होनहार बच्चे को जीशान कुरैशी ने अपना शॉल पहनाया और बुके व माला देकर उसका हौसला बढ़ाया।दानिश भाई के नेतृत्व की सराहनायह पूरा आयोजन स्थानीय समाजसेवी दानिश भाई के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए लोगों ने दानिश भाई की खुलकर तारीफ की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दानिश भाई के नेतृत्व में यहाँ समय-समय पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। लोगों ने यह भी कहा कि दानिश भाई राजनीति से ऊपर उठकर हर सुख-दुख में हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।इस गरिमामयी शाम को यादगार बनाने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।










