छिन्नमस्ता मंदिर के तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने लिया जायजा
आसनसोल: आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल-2 स्थित छिन्नमस्ता मंदिर के तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पाल की उपस्थिति में विकास कार्य का जायजा लिया गया।
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मौके पर पहुंचकर तालाब के संस्कारीकरण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
स्थानीय लोगों ने तालाब से जुड़ी समस्याओं और लंबे समय से लंबित जरूरतों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने संबंधित कार्यों की स्थिति को समझते हुए लोगों को आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।
स्थानीय स्तर पर इस पहल से तालाब के सौंदर्यीकरण, उपयोगिता और आसपास के क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।










