Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

धेमोमैन बाजार में मुफ्त चिकित्सा शिविर: 150 असहायों की हुई जाँच, 5 गंभीर मरीज रानीगंज रेफर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

धेमोमैन बाजार में मुफ्त चिकित्सा शिविर: 150 असहायों की हुई जाँच, 5 गंभीर मरीज रानीगंज रेफर

सुबोदर्शनी हॉस्पिटल और आरएमपी डॉ. पी. के. शर्मा की संयुक्त पहल; मरीजों की मौके पर ही हुई ईसीजी और रक्त जाँच

कुल्टी:क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को एक सराहनीय कदम उठाया गया। वार्ड संख्या 58 के अंतर्गत धेमोमैन बाजार इलाके में स्थानीय आरएमपी डॉ. पी. के. शर्मा द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में रानीगंज के प्रतिष्ठित सुबोदर्शनी अस्पताल ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
शिविर के मुख्य आंकड़े
• कुल लाभांवित मरीज : करीब 150 लोग
• प्रमुख जांचें : ईसीजी और ब्लड टेस्ट
• गंभीर मरीज (रेफर) : 05 व्यक्त
जाँच के दौरान मिले पांच गंभीर मरीज शिविर में सुबह से ही स्थानीय ग्रामीणों और जरूरतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबोदर्शनी अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की विस्तृत जाँच की। इस दौरान मरीजों की जरूरी पैथोलॉजिकल जाँचें जैसे ईसीजी (ECG) और रक्त जाँच बिल्कुल मुफ्त की गईं। जाँच के क्रम में 5 मरीजों की हालत काफी चिंताजनक पाई गई। चिकित्सकों ने समय न गंवाते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन पांचों मरीजों को बेहतर और उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए तुरंत रानीगंज स्थित सुबोदर्शनी अस्पताल भेज दिया।समय-समय पर जारी रहेगी यह सेवा: डॉ. विकास राउतइस जन कल्याणकारी अभियान के विषय में जानकारी देते हुए सुबोदर्शनी अस्पताल के डॉ. विकास राउत और कार्यक्रम के मुख्य संचालक डॉ. पी. के. शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा इस प्रकार के निःशुल्क जाँच शिविर समय-समय पर विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं। शिविर के माध्यम से जिन लोगों में भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पाई जाती हैं, उन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से हर संभव उचित इलाज और सेवा प्रदान की जाती है, ताकि किसी भी अभावग्रस्त व्यक्ति की जान समय पर इलाज न मिलने के कारण न जाए।”

Latest News